फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों ने दो लोगों का किया अपहरण, एक की हत्या की, दूसरे की तलाश जारी

Tue, 27 Aug 2019 09:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकवादियों ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के वन क्षेत्र से गुज्जर समुदाय के दो लोगों का अपहरण करने के बाद एक की हत्या कर दी। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में यह अपने तरह की पहली घटना है। 
विज्ञापन

 
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की शाम अज्ञात बंदूक धारियों ने सोमवार की शाम 7.30 बजे पुलवामा जिले के त्राल इलाके के वन क्षेत्र से खानाबदोश गुर्जर समुदाय को दो लोगों राजोरी जिले के अब्दुल कादिर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह इलाके के मंजूर अहमद का ‘ढोक’ (जंगल में अस्थाई ठिकाना) से अपहरण कर लिया। 

इसकी जानकारी मिलने पर दोनों की तलाश शुरू की गई थो कोहली का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ। जबकि मंजूर अहमद की तलाश की जा रही है। भाजपा नीत राजग सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और 5 अगस्त को केंद्र शासित प्रदेशों में राज्य के विभाजन की घोषणा के बाद यह पहला आतंकवादी हमला है।
विज्ञापन


इससे पहले 20 अगस्त को लश्कर के एक आतंकवादी और एक विशेष पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई थी, जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एक पुलिस उप निरीक्षक घायल हो गया था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें