जेकेेएलएफ संस्थापक मकबूल भट की बरसी पर शनिवार को घाटी बंद रही। दुकानें तथा व्यापारिक इदारे बंद रहे। सड़कों पर सार्वजनिक वाहन कम चले। रेल सेवा भी लगातार तीसरे दिन स्थगित रही। सरकारी दफ्तरों में उपस्थिति कम रही। भट के पैतृक गांव में प्रदर्शन कर अस्थियां लौटाने की मांग की गई।
अलगाववादी नेताओं पर नकेल कसते हुए उन्हें नजरबंद रखा गया। शुक्रवार को गिरफ्तार जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को सेंट्रल जेल भेज दिया गया। किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
बंद को देखते हुए घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। श्रीनगर के लाल चौक, मायसूमा के साथ-साथ पुराने शहर के कई इलाके सील किए गए थे। इसके अलावा हर जिले में संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रखी गई थी, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।