फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमलों के बाद कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सैन्य कैंपों की सुरक्षा

Tue, 13 Jun 2017 10:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में मंगलवार को हुई आतंकी हमलों की पांच वारदातों के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी में मंगलवार को हुए हमलों के बाद से सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हाई अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार कश्मीर में आतंकी हमले के बाद सैन्य शिविरों, सीआरपीएफ और पुलिस के कैंपों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर भी सुुरक्षा के बंदोबस्त कर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में हुए हमलों के बाद से घाटी में कई जिलों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें