फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित डीएसपी दविंदर के घर मिले कई मोबाइल और डाटा स्टोरेज डिवाइस, खुलेंगे आतंकियों से जुड़े यह राज

Tue, 04 Feb 2020 02:24 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकियों संग पकड़ा गया निलंबित डीएसपी - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
विज्ञापन
आतंकियों के साथ पकडे़ गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के मामले में सोमवार को भी एनआईए ने कश्मीर घाटी में उसके घर समेत पांच अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान कई अहम दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। 
विज्ञापन


एनआईए की टीम दविंदर और उसके साथ पकड़े गए नवीद बाबा समेत अन्य आतंकियों से जम्मू में पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर कार्रवाई कर रही है। एनआईए की 20 सदस्यीय टीम शनिवार को ही श्रीनगर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के त्राल स्थित दविंदर सिंह के पैतृक गांव में उनके घर पर दबिश दी गई। इसके अलावा दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के ड्रगड़ इलाके में स्थित फारूक अहमद ठोकर के घर पर छापा डाला, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह ओजीडब्ल्यू है। जिले के पिंजोरा स्थित उमर दोभी के घर पर भी छापा डाला गया। उमर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ 2018 से सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईए की टीमों ने कुपवाड़ा ज़िले में भी दो अलग-अलग जगह कार्रवाई की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान जागरपुरा स्थित जावेद अहमद डार के घर से पांच पासबुक, 2 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, 2 पेन ड्राइव और एक लैपटॉप सीज किया गया है। इसके इलावा अन्य जगहों पर हुई कार्रवाई में कुछ अहम दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद हुई है।

11 जनवरी को हुई थी डीएसपी की गिरफ्तारी
गौरतलब है कि 11 जनवरी को डीएसपी दविंदर सिंह को हिजबुल कमांडर नवीद बाबा को घाटी से बाहर ले जाते समय पकड़ा गया था। उस समय उनके साथ दो अन्य आतंकी रफी अहमद राथर और इरफान शफी मीर भी थे। रफी सक्रिय आतंकी और इरफान ओजीडब्ल्यू है। दोनों ने गिरफ्तारी के दौरान वकील होने का दावा किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें