फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir : विभाजन के बाद पहली बार शारदीय नवरात्र में शारदा माता मंदिर में पूजा-अर्चना, पहुंचे हम्पी के स्वामी

Mon, 16 Oct 2023 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह ऐतिहासिक क्षण था। इसमें हम्पी के स्वामी गोविंदानंद सरस्वती अनुयायियों के साथ यहां पहुंचे। 
विज्ञापन
शारदा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित टीटवाल इलाके में नवनिर्मित शारदा मंदिर में विभाजन के बाद पहली बार शारदीय नवरात्र की पूजा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह ऐतिहासिक क्षण था। इसमें हम्पी के स्वामी गोविंदानंद सरस्वती अनुयायियों के साथ यहां पहुंचे हैं। इस मौके पर कश्मीरी पंडित एवं प्रसिद्ध थियेटर कलाकार एमके रैना मौजूद रहे। 

विज्ञापन


सेव शारदा कमेटी कश्मीर के संस्थापक रविंद्र पंडिता ने कहा कि 23 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंदिर का उद्घाटन किया था। इस दौरान मंदिर में पंचलोहा मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई थी। इससे पहले मां शारदा की मूर्ति को कर्नाटक के श्रृंगेरी से उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब स्थित टीटवाल तक ले जाने के लिए राष्ट्र यात्रा शुरू की थी।

मां वैष्णो के दरबार में जुटे 50 हजार
शारदीय नवरात्र के पहले दिन 50 हजार श्रद्धालु कटड़ा स्थित मां वैष्णो देवी भवन में शीश नवाने के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने सुबह 4 बजे ही सभी 37 पंजीकरण केंद्र खोल दिए। दोपहर 2 बजे तक 32 हजार तो शाम छह बजे तक मां के जयकारों के बीच 50 हजार पंजीकरण हो चुके थे। श्रद्धालुओं में दर्शन के लिए जोश देखते ही बनता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें