फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 और 35ए को लेकर आज कश्मीर घाटी बंद, अलगाववादी संगठन ने किया समर्थन

Tue, 05 Mar 2019 12:05 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर इकोनामिक एलायंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 और 35ए के समर्थन में व्यापार मंडल कश्मीर इकोनामिक एलायंस (केईए) ने मंगलवार को घाटी बंद का आह्वान किया है। केईए ने सोमवार को प्रेसवार्ता में जमात-ए-इस्लामी संगठन पर लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में और अनुच्छेद 370 और 35ए के समर्थन में घाटी बंद की कॉल दी है।
विज्ञापन


इस मौके पर केईए के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान ने कहा कि वह जमात-ए-इस्लामी को प्रतिबंधित करने के फैसले का विरोध करते हैं। वहीं, बंद की कॉल का विभिन्न व्यापार मंडलों सहित अलगाववादियों के समूह जेआरएल ने भी समर्थन किया है।

एचसीबीए ने श्रीनगर टीम का किया पुनर्गठन
सोमवार को जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) ने श्रीनगर में अपनी टीम का पुनर्गठन किया है। यह छह और सात मार्च को सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35ए के खिलाफ  दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान उपलब्ध होगी। पुनर्गठित टीम के सदस्य में एसोसिएशन के अध्यक्ष एमए कयूम सहित अन्य वरिष्ठ वकील शामिल हैं। जारी बयान के अनुसार एसोसिएशन ने कहा कि यह मामला छह मार्च की दैनिक सूची में अभी तक नहीं दिखाया गया है। मगर छह मार्च की सप्लीमेंटरी कॉज लिस्ट में इस मामले के सूचीबद्ध होने और सात मार्च की दैनिक सूची में सूचीबद्ध होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें