फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला कश्मीरी जो निकला पैंडल मार आसमान छूने

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सात महीने से इंडिया कैंप कर रहे कश्मीर के तेजतर्रार साइकलिस्ट कबीर खान का भारतीय साइकलिस्ट टीम में चयन हो गया है। नेशनल गोल्ड मेडेलिस्ट अकबर खान भारतीय साइकलिंग संघ द्वारा आयोजित ट्रेक एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन


एशिया के टॉप साइकलिस्ट 18 से 20 नवंबर तक नईदिल्ली के गांधी स्पोटर्स काम्पलेक्स में जुटेंगे। खान जम्मू कश्मीर के अब तक के पहले साइकलिस्ट हैं, जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है।

साथ ही वह रियासत के केवल दूसरे साइकलिस्ट हैं, जिन्होंने साइकलिंग में नेशनल गोल्ड मेडल जीता है। मिर्जा संस की ओर से खेलने वाले खान ने पिछले वर्ष ही नेशनल रोड साइकलिंग में गोल्ड मेडल जीता था, जिसके बाद  भारतीय साइकलिंग संघ ने उन्हें इंडिया कैंप के लिए चुना था।
विज्ञापन

विज्ञापन

एक दिन में खर्च किए 3000 रुपए

अकबर खान के गोल्ड मेडल जीतने और उनकी प्रतिभा को देखते हुए ही फेडरेशन के कोचों ने उन्हें भारतीय टीम के लिए चुना। पिछले सात महीनों से फेडरेशन कोचों की निगरानी में पसीना बहा रहे अकबर खान ने चयन पर कहा कि मैं बेहद खुश हूं, ये मेरा सपना था।

मैं कोशिश करूंगा कि इस बड़े इवेंट में देश के लिए मेडल जीतूं। मैं उन सभी लोगों का भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरी योग्यता पर भरोसा जताया।

मैं मिर्जा संस का, मेरे नेशन कैंप के कोच राहुल कुमार समेत सभी का जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया। मैं पिछले सात महीनों से ट्रेनिंग कर रहा हूं और इस बीच मैंन शार्ट डिस्टेंस ट्रेक इवेंट में ट्रेनिंग ली है।

सात महीनों तक चले कैंप के लिए फेडरेशन ने काफी मेहनत की है जिन्होंने हर साइकलिस्ट पर प्रतिदिन 3000 रूपए खर्च किए हैं। अकबर खान ने बताया कि एशिया कप में वह दो इवेंट में प्रतिभाग करेगा। पहला टीम स्प्रींट एक किलोमीटर और कैरन रेस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें