फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने नौकरी के बदले की सेक्स की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में पहले ही परेशानियों से घिरी कांग्रेस सवालों के घेरे में आ गई है। मामला है कांग्रेस नेता और एक लड़की की ऑडियो क्लिप लीक होने का।
विज्ञापन


इस क्लिप में कश्मीर के एक बड़े कांग्रेसी नेता लड़की से नौकरी के बदले सेक्स की डिमांड कर रहे हैं। सोशल मैसेजिंग ऐप्स पर यह क्लिक वॉयरल कराया जा रहा है।

क्लिप के वायरल होने के बाद से कांग्रेस के लिए घाटी में मुसीबतें बढ़ गई हैं। इस टेप में की गई बातचीत कश्मीरी भाषा में है। टेप में यह लड़की कांग्रेस नेता को उनके नाम से बुलाती है और नौकरी का वादा याद दिलाती है।
विज्ञापन


जवाब में कांग्रेस नेता कहता है, 'तुम मेरे पास आ जाओ, मैं जो भी संभव हो सकेगा, वह सब करूंगा।'
विज्ञापन

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई: कांग्रेस

आठ मिनट की इस टेप में सारी बात सेक्‍स के इर्द-गिर्द ही घूमती है। कांग्रेस नेता लड़की को यह शपथ लेने के लिए कहता है कि वह उससे प्‍यार करती है।

इस पर लड़की कहती है कि वह पहली बार ऐसी बातें सुन रही है और इसलिए उसे शर्म आ रही है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग में जिस व्यक्ति की आवाज है वक कश्मीर में कांग्रेस के बड़े नेता हैं।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पार्टी प्रवक्‍ता का कहना है कि अभी मामले में न तो कोई सबूत है और न ही एफआईआर, फिर भी अगर सच में आवाज कांग्रेसी नेता की हुई तो सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें