दिल्ली के एक निझी टीवी चैनल द्वारा दिखाये गए एक स्टिंग ऑपरेशन में कैमरा पर पैसों के बदले हिंसा भड़काने की बात करते हुए फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराते को एनआईए ने पूछ ताछ के लिए नोटिस भेजा।
अमर उजाला के साथ फोन पर बात करते हुए बिट्टा कराते ने बताया कि उन्हे एनआईए द्वारा पुलिस स्टेशन एसएचओ शहीद गंज के जरिये एक नोटिस भेजा गया जिसमें उन्होने लिखा था कि आपके खिलाफ दर्ज मामले की जांच एनआईए कर रही है जिसके चलते 20 मई को आप सुबह 10 बजे हुमहामा पुलिस स्टेशन में पहुँचें। उन्होने बताया कि मैं शनिवार को उनके सामने पेश हो रहा हूँ और पूरा सहयोग दूँगा।
वहीं यह पूछे जाने पर कि स्टिंग ऑपरेशन में जो दिखाया गया क्या वो सही है बिट्टा ने कहा कि वो ऽडॉक्टर्ड टेपऽ (टेप के साथ छेड़छाड़) है, यह सब गलत है। जब उनसे यह पूछा गया कि कहा जा रहा था कि जबसे स्टिंग ऑन-एयर हुआ आप अंडरग्राउंड थे, उन्होने जवाब दिया कि मैं रोज़ द तर जाता रहा हूँ और अपने घर पर ही था। मैं कहीं भी अंडरग्राउंड नहीं हुआ। अगर ऐसी बात होती तो फिर मैं एनआईए का नोटिस भी नहीं रेसीव करता और न ही उनके सामने पेश होने की बात करता।