फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में आ रहे एक और केएएस अफसर

Wed, 03 Sep 2014 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
विज्ञापन
अब रियासी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले एक केएएस अधिकारी राजनीति में कूद रहे हैं। इसी महीने की पांच तारीख को वह अपने पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि उन्होंने बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


केएएस अधिकारी सर्राफ सिंह नाग मंगलवार को गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

मंगलवार को स्थानीय डाक बंगला में आयोजित बैठक में एसटी सेल के प्रधान चौधरी मुराद अली ने कहा कि पिछले दो बार के चुनाव में उन लोगों ने नेकां और कांग्रेस के प्रत्याशियों को समर्थन दिया था, लेकिन उनकी समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


राजनीति में आ रहे भमाग निवासी केएएस अधिकारी सर्राफ सिंह को पूरा समर्थन दिया जाएगा। वहीं केएएस अधिकारी सर्राफ ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ हो रही इंसाफी और जिले के पहाड़ी क्षेत्र भामाग में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पाने के करण उन्होंने राजनीति में आकर जनता की सेवा करने का फैसला किया है। पांच तारीख को रिजाइन करेंगे और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें