फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas : कारगिल बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने 26 को आएंगे पीएम मोदी, वीर नारियों से करेंगे संवाद

Mon, 22 Jul 2024 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

प्रधानमंत्री मोदी बलिदानियों को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम के दौरे को लेकर रविवार को लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा ने सचिवालय में बैठक की।
विज्ञापन
कारगिल युद्ध स्मारक. फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर 26 जुलाई को पहुंचेंगे। वह बलिदानियों को श्रद्धांजलि देंगे। पीएम के दौरे को लेकर रविवार को लद्दाख के उप राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ. बीडी मिश्रा ने सचिवालय में बैठक की।

विज्ञापन


एलजी ने विभागीय सचिवों/उपायुक्त कारगिल, पुलिस और सेना के अधिकारियों को के साथ कई बिंदुओं पर चर्चा की। पीएम कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह में शामिल होने के साथ वीर नारियों के साथ बातचीत भी करेंगे। हेलीपैड पर उनके लिए ग्रीन रूम तैयार किया जाएगा।

मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एलजी 24 जुलाई को व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


23 को पहुंचेगी एसपीजी टीम
मेजर जनरल मलिक ने बताया कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की टीम 23 जुलाई को यहां पहुंचेगी और सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय के लिए बैठक करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें