आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग
- फोटो : ADGPI
भारतीय सेना के प्रमुख आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। द्रास सेक्टर में स्थित वार मेमोरियल में पहुंचे आर्मी चीफ जनरल ने शहीदी स्मारक को सलामी दी और बाद में शहीदों के परिवार वालों के साथ मुलाकात की।
जनरल सुहाग के साथ उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और फायर एंड फ्यूरी कोर लदाख के जीओसी एसके पटयाल भी मौजूद थे। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान पर भारत की जीत की 17वीं वर्षगांठ पर सप्ताह मनाया जा रहा है जो 26 जुलाई को संपन्न होगा।