रियासत में मंगलवार को मौसम साफ रहने के बीच कारगिल न्यूनतम माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। लेह न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन आगामी दिनों में मौसम करवट बदल सकता है।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 13.9 और न्यूनतम 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा 2.1 और रात का तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में दिन का पारा 3.0 और न्यूनतम माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में पारा 22.9 और रात का 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 21.6 और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।