फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमस्खलन में लापता हुए जवान का शव बर्फ में 12 फीट नीचे मिला

Sun, 20 Mar 2016 05:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • हलके भूकंप के बाद आए बर्फीले तूफान ने सेना की एक पोस्ट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। 
  • उपरी पोस्टों पर तैनात दो जवान बर्फीले तूफान में लापता हो गए। सेना ने तुरंत राहत अभियान चलाया और एक जवान को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
हिमस्खलन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारगिल में सेना की एक पोस्ट के हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक जवान 17 मार्च को लापता हो गया था। सेना ने दो द‌िन बाद उस लापता जवान के शव को खोज न‌‌िकाला है। सेना के प्रवक्ता एसडी गोस्वामी के अनुसार हलके भूकंप के बाद आए बर्फीले तूफान ने सेना की एक पोस्ट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। 
विज्ञापन


उपरी पोस्टों पर तैनात दो जवान बर्फीले तूफान में लापता हो गए। सेना ने तुरंत राहत अभियान चलाया और एक जवान को सुरक्षित निकाल लिया गया। कल दूसरे जवान का पता नहीं चल पाया था। 

इस हादसे में मारे गए जवान के शव बर्फ में 12 फीट नीचे दब गया था। सेना ने तीन द‌िनों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ह‌िमस्खलन वाली जगह को 15 फीट की गहराई तक खोदा। इसके बाद उन्हें स‌िपाही व‌िजय कुमार का शव म‌िला। 
विज्ञापन



कारग‌िल मे शहीद हुए व‌िजय कुमार तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के गांव बलरामपुरम के रहने वाले थे। उनके पर‌िवार में उनके मात‌ा-प‌िता के अलावा दो छोटी बहनें हैं। व‌िजय के शव को कल उनके पैतृक न‌िवास के ल‌िए भेजा जाएगा।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार हिमस्खलन से प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए जवान को सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उल्लेखनीय है क‌ि  इससे पहले तीन फरवरी को सियाचिन में आए बर्फीले तूफान में दबने से 10 जवानों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें