फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा: कंगना रणौत ने माता वैष्णो देवी के दरबार में टेका माथा, संगीतकार हिमेश रेशमिया भी पहुंचे जम्मू

Wed, 23 Mar 2022 11:47 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कंगना रणौत मंगलवार को माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंची। वहीं, कुछ समय बाद मशहूर संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने भी भवन पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
कंगना रणौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत मंगलवार को माता वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने भवन पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने माता के दर्शन किए, और बुधवार को दिव्य आरती में भी शामिल होने की योजना बनाई। वहीं, कुछ समय बाद मशहूर संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने भी भवन पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


अभिनेत्री कंगना रनौत दोपहर करीब दो बजे धर्मनगरी कटड़ा पहुंचीं। कुछ देर आराम करने के उपरांत दोपहर करीब तीन बजे वह हेलिकॉप्टर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुईं। सांझी छत हेलीपैड पर पहुंचकर कंगना ने पैदल ही माता के भवन तक का रास्ता तय किया। जानकारी के मुताबिक कंगना रात को भवन पर ही रुकेंगी।

कंगना की योजना बुधवार तड़के आयोजित होने वाली माता की दिव्य आरती में शामिल होने की है। यह आरती मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों के सामने की जाती है। इस आरती में शामिल होकर कंगना अपने परिवार की सुख शांति और अपनी सफलता की कामना करेंगी। बुधवार दोपहर को वह कटड़ा वापस आकर जम्मू के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन


हिमेश ने भी लिया माता का आशीर्वाद
वहीं, गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने भी मंगलवार दोपहर को माता वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। हिमेश दोपहर को कटड़ा पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर में सवार होकर भवन के लिए रवाना हुए। शाम करीब चार बजे उन्होंने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। शाम को वापस कटड़ा आकर वह जम्मू के लिए रवाना हो गए। हिमेश माता के अनन्य भक्त हैं, और समय-समय पर वह माता के चरणों में हाजिरी लगाने आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें