फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालीवीर क्रिकेट क्लब ने जीता मैच

Wed, 08 Oct 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/दोमाना
विज्ञापन
विज्ञापन
भलवाल की पंचायत बरन में जय राजा मंडलीक नाइट टूर्नामेंट का फाइनल मैच इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब कडवांडा और जय बाबा काली वीर क्रिकेट क्लब बरन के बीच खेला गया। जय बाबा कालीवीर की टीम ने 15 ओवराें में सात विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए।  115 रनों का पीछा करने उतरी इलेवन ब्रदर्स की टीम 14.2 ओवर में 97 रन बना कर सिमट गई।
विज्ञापन


मक्खन सिंह को तीस गेंदों में 57 रन बनाने और तीन विकेट चटकाने पर मैन आफ दी मैच अवार्ड से नवाजा गया। मैन आफ दी सिरीज अवार्ड से भी नवाजा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक भारत भूषण ने विजेता टीमों में इनाम बांटे, जबकि सरपंच दलवीर सिंह विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें