फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Wed, 08 Oct 2014 01:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव पलथा क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज है, कार्रवाई की जा रही है। महिला के पति ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले उसकी पत्नी अपने घोड़े लेकर उधमपुर से मानसर की ओर आ रही थी। बाड़ीगढ़ मोड़ के पास चार लोग एक वाहन में बैठे थे। वह भी बक्करवाल हैं और पहचान के हैं।

उन्होंने पत्नी को अपने पास बुलाया। इस पर वह उनके पास चली गई। तब उन चारों ने उसे वाहन में खींच लिया और बलात्कार किया। इसके बाद फरार हो गए। कुछ देर बाद उनके कुछ रिश्तेदार वहां से गुजरे तो उन्हें पूरी बात बताई गई।
विज्ञापन


महिला के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्होेंने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ही वह प्रदर्शन को मजबूर हुए हैं। थाना प्रभारी आरएस परिहार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें