फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कलश यात्रा के साथ महादेव मंदिर में भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
रियासी।कलश यात्र में शामिल महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। नगर के आप शंभू महादेव मंदिर में वीरवार की दोपहर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले वीरवार सुबह मंदिर में बनी यज्ञशाला में पूजा और हवन किया गया। स्थानीय महिलाएं व पुरुषों ने एक साथ बैठकर पूजा की। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई।
महादेव मंदिर से बैंड-बाजे और ढोल की थाप पर निकली कलश यात्रा में महिलाएं खूब नाचीं। महादेव चौक से सभी लोग विभिन्न वाहनों में सवार होकर गुप्त काशी कांसीपट्टा में पहुंचे। यहां पर यात्रा में शामिल महिलाओं ने दरिया चिनाब से कलशों में जल भरा। उन्होंने कांसीपट्टा के प्राचीन शिव मंदिर में माथा भी टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में कलश यात्रा वापस नगर के बस अड्डे पर पहुंची जहां से पैदल मुख्य बाजार से होते हुए श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। आप शंभू महादेव मंदिर में बनाए गए पंडाल में सभी कलशों को विधिवत तरीके से स्थापित किया गया। पहले दिन सुरेश शास्त्री महाराज ने कथा का वाचन किया। वीरवार से शुरू हुई कथा एक सप्ताह तक रोजाना दोपहर दो से शाम छह बजे तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें