फोटो ज्यौडियां सेपंचायत ढोकखालसा की जर्जर हालत गली से गुजरता युवक
लोगों ने भाजपा विधायक पर लगाए झूठे आश्वासन देने के आरोप
ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौड़ियां की पंचायत ढोकखालसा की सभी वार्डों की गलियों की हालत जर्जर बनी हुई है। वार्ड चार निवासी रिटायर्ड एएसआई तारा चंद, बलवान चंद, शुननो राम, ओम प्रकाश और प्रदीप कुमार ने बताया कि मोहल्ले की गली पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीन है और गली की हालत इतनी जर्जर बनी हुई है कि गली पर चलना भी बेहद मुश्किल हो रहा है।
वार्ड चार के लोगों ने बताया कि 2005 में सड़क पर तारकोल डालकर पक्का किया था लेकिन अब तो उस गली में कंकर भी बाहर निकल आए हैं और गली की हालत एक खड्ड जैसी बन गई है। मोहल्ले के बच्चों और बुजुर्ग लोगों के लिए गली में चलना मुश्किल हो रहा है।
कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गलियों की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके विभाग की तरफ से पंचायत की किसी भी गली की सुध नहीं ली जा रही है।
-कालीदास, पूर्व सरपंच
लोगों का चलना मुश्किल हो रहा है। खासतौर पर बुजुर्गों को गड्ढों पर गिरने का डर रहता है। लोगों ने बताया कि स्थानीय विधायक मोहन लाल भगत ने भी हमें चुनावों के समय सब्जबाग दिखाए थे लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह हमारी गलियों की हालत को देखने के लिए नहीं पहुंचे हैं।
- रामो देवी, पूर्व सरपंच