ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौडि़यां की पंचायत भलबाल ब्रह्माणा के गांव कंगर के सपूत शहीद जोगिंदर कुमार गुटकार पुत्र स्वर्गीय बिहारी लाल गुटकार को उसके 24वें शहीदी दिवस पर आज सोमवार को अखनूर- सेलाॅवाली मुख्य मार्ग पर गांव जड़ के पास बने शहीद के स्मारक स्थान पर परिवार वालों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर याद किया गया।
इसमें क्षेत्र के सैकड़ों की सख्यां में लोगों ने भाग लेकर शहीद को याद कर श्रद्धांजलि दी। शहीद के परिजन व रिश्तेदार तथा पंचायत के लोग उपस्थित रहे जिन सब ने मिलकर शहीद को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। बता दें की शहीद जोगिंदर कुमार गुटकार बीएसएफ की 22 वीं बटालियन मे तैनात था और 3 नवंबर 1999 को श्रीनगर के बदामीबाग क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया था। संवाद