फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ढांगरी में जय राजा मंडलीक देवस्थान पर भाऊ बिरादरी ने मनाई मेल

Mon, 01 Dec 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेगांव ढांगरी में जय राजा मंडलीक देवस्थान पर नमस्तक हो कर आशीर्वाद लेते बिरादर
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। भाऊ बिरादरी की तरफ से जय राजा मंडलीक और कालीवीर देवस्थान ढांगरी (कलीठ) में मेल का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिरादरी के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेल का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू किया गया। इसमें बिरादरी के लोगों ने देवस्थान पर एकत्रित होकर भंडारे को तैयार किया। 12 बजे पूजा-अर्चना की जिसमें जात्र की गई। इस मौके पर रिटायर्ड कैप्टन रंजीत सिंह भाऊ, रिटायर्ड सूबेदार बलवान सिंह ने बताया कि जहां पर हम साल में दो बार मेल का आयोजन करते हैं जिसमें बिरादरी के लोग एकता और भाईचारे से भाग लेते हैं। मेल के अंत में बिरादरी के लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं, सरमाल भाऊ बिरादरी की तरफ से गांव सरमाला पटेयारी स्थित कुलदेव स्थान बाबा जय राजा मंडलीक पर मेल का आयोजन किया गया। यहां पर बिरादरी के सभी लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें