फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जस्टिस एनके सिंह होंगे जम्मू कश्मीर और लद्दाख के नए मुख्य न्यायाधीश

Sun, 12 Feb 2023 04:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

न्यायमूर्ति एनके सिंह को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। न्यायमूर्ति एनके सिंह गौहाटी और मणिपुर उच्च न्यायालयों में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में तीन बार सेवा दे चुके हैं।
विज्ञापन
Justice NK Singh - फोटो : इंटरनेट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने रविवार को गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एनके सिंह को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कानून और न्याय मंत्रालय की वेबसाइट पर इसे लेकर एक अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन


अधिसूचना में लिखा गया है, 'भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनके सिंह को जम्मू कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। कार्यभार संभालने की तारीख से उनका कार्याकाल प्रभावी होगा।' 

जस्टिस एनके सिंह की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 13 दिसंबर 2022 को की थी। न्यायमूर्ति एनके सिंह गौहाटी और मणिपुर उच्च न्यायालयों में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में तीन बार सेवा दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें