फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां छोड़ने वाले मट्टू ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया, सज्जाद लोन ने कहा- बदलेंगे हालात

Wed, 07 Nov 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Sajjad Lone and Junaid Azmi Mattu - फोटो : ANI
विज्ञापन

बीजेपी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सहयोग से जुनैद अजीम मट्टू श्रीनगर के मेयर बने। इस पर सज्जाद लोन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरा यह सपना है कि श्रीनगर विश्व स्तरीय पर्यटक शहर बने और मुझे विश्वास है कि नगर पालिका में अब माहौल बदलेगा। वहीं, भाजपा ने अपने मिशन कश्मीर को आगे बढ़ाते हुए घाटी में भी भगवा लहरा दिया। अपने तथा सहयोगी पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के समर्थन से श्रीनगर का मेयर बनाने में भाजपा सफल रही। आने वाले समय में इसके दूरगामी राजनीतिक परिणाम सामने आ सकते हैं। मेयर चुनाव में मट्टू ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर मेयर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। उन्हें 74 मतों में से 40 मत मिले। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार गुलाम रसूल हजाम को 26 वोट पड़े। डिप्टी मेयर के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार शेख इमरान ने कांटे की टक्कर में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के मोहम्मद सलीम को मात्र एक वोट से हराकर जीत दर्ज की। इमरान को 35 और सलीम को 34 वोट मिले। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने पहले ही कर दिया था इशारा
गत दिनों राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी एक निजी चैनल के साक्षात्कार में मट्टू के नाम पर इशारा किया था। उन्होंने कहा कि था कि एसएमसी को क्षेत्रीय दल से विदेश से पढ़ा लिखा मेयर मिलेगा। निकाय चुनाव में नेकां और पीडीपी ने बहिष्कार किया था। गौरतलब है कि इससे पहले नेकां के सलमान सागर मेयर रहे हैं। उससे पहले नेकां के गुलाम भट्ट वर्ष 2006 में श्रीनगर के मेयर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें