फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू के छात्रों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 25 Jul 2023 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू । जम्मू विवि के सभी संगठनों ने मिलकर जेयू के प्रोवोस्ट के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने मांग न सुने जाने पर प्रदर्शन के दौरान मैन गेट को बंद कर दिया। प्रदर्शन कर छात्रों ने कहा कि एक सेमेस्टर पूरा हो गया है। मगर अभी तक छात्रों को होस्टल नहीं मिला है।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि होस्टल की सुविधा के लिए प्रोवोस्ट के दफ्तरों के कई चक्कर लगा चुके हैं। इस वजह से उनको पीजी में रहना पड़ रहा है। इससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। छात्र शिवम के अनुसार उनके माता-पिता रोज पूछते हैं कि होस्टल कब मिलेगा। इसके अलावा प्रतीक रैना का कहना है कि अब तो सीयूईटी के परीक्षा भी हो गई और छात्र आने वाले हैं। अगर पहले छात्रों को होस्टल नहीं मिला तो नए छात्र कहां रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें