फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच हाउसिंग कॉलोनियों के लिए साल बाद भी नहीं मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। एक साल बीतने के बाद भी पांच हाउसिंग कॉलोनियों के निर्माण के लिए जमीन हाउसिंग बोर्ड को नहीं मिल पाई। बीते साल अप्रैल में 50 कनाल जमीन मांगी थी। प्लान भी तैयार कर भेजा गया। शहर में एक ही कॉलोनी अप्सरा रोड पर है। हाउसिंग बोर्ड के अनुसार पहले चरण में जमीन देने की मांग की थी। अब फिर से कहा गया है। जमीन मिलने के बाद बोर्ड लोगों को सस्ती दरों पर फ्लैट सुविधा मुहैया करवाएगा। शहर में ही अपने घर का सपना पूरा होगा। हजारों लोग लाभान्वित होंगे। कुछ कॉलोनियों में प्लाट देने की योजना है। दूसरी ओर, सुजंवां में नगर निगम के 2011 में बने अधूरे फ्लैटों की मरम्मत बोर्ड करवा रहा है और किराये पर दे रहा है। फ्लैटों से बीस साल तक कमाई बोर्ड करेगा।

सरकार से जमीन मांगी है। जैसे ही हरी झंडी मिलेगी, निर्माण शुरू करवाया जाएगा। फ्लैट और प्लाट बांटे जाएंगे
- डॉ. शबीर हुसैन, एमडी, हाउसिंग बोर्ड
शहर में कॉलोनी निर्माण के लिए बोर्ड को जमीन मुहैया करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
- राजेंद्र शर्मा, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें