अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ईएलएफए इंटरनेशनल ने जम्मू विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रभावी संचार और नेतृत्व विषय पर आवश्यक कौशल से लैस किया। सीईओ और संस्थापक डॉ. मेहरान खान ने जवाब देने से पहले रुकने के महत्व, ईमानदारी से विश्वास बनाने और जल्दबाजी में संचार से बचने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 90 से अधिक छात्रों और विद्वानों ने भाग लिया। कैंपस सांस्कृतिक समिति की सह अध्यक्ष प्रोफेसर सारिका मन्हास ने संचार पर व्यावहारिक दृष्टिकोण साझा किया और छात्रों को कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रकाश अंथल ने भी छात्रों को सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।
चंदू चक स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चंदू चक ने गवर्नमेंट मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल आरएस पुरा को हराकर वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। रेंज पुलिस मुख्यालय जम्मू ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत प्रतियोगिता सरदार बाना सिंह स्टेडियम आरएस पुरा में करवाई। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया। चार नॉकआउट सहित सात मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल दबलेहर ने रंगपुर, दूसरे में एमएचडीएवी पब्लिक स्कूल आरएस पुरा ने हायर सेकेंडरी स्कूल बडयाल ब्राह्मणा, तीसरे में गवर्नमेंट मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल आरएस पुरा ने चुनी लाल मेमोरियल चकरोई और आखिरी लीग मैच में चंदू चक ने साई कलां को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद गवर्नमेंट मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल आरएस पुरा की टीम ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दबलेहरऔर चंदू चक ने एमएचडीएवी पब्लिक स्कूल आरएस पुरा को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शक्ति कुमार पाठक के तत्वावधान और एसएसपी राजिंदर सिंह कटोच की देखरेख में हुई। यहां एसडीएम आरएस पुरा सीमा परिहार, प्रिंसिपल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज डॉ. रजनी भगत, नगरपालिका चेयरमैन सतपाल उर्फ पप्पी, प्रिंसिपल गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल सुमन लता, महंत राजेश बिट्टू, जेडपीईओ ओमेश कुमार मौजूद रहे।
जम्मू विवि में प्रभावी संचार और नेतृत्व विषय पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद छात्र एवं ईएलएफए इंट