फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नॉर्थ जोन वेटरन टी20 के सेमीफाइनल में हारा जेएंडके, दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। इलेवन नॉर्थ जोन वेटरन टी20 क्रिकेट चैंपियनशिप के रोमांचक सेमीफाइनल में दिल्ली से वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन जेएंडके 10 रन से हार गई। फरीदाबाद में जेएंडके के कप्तान विवेक सूरी ने टॉस जीतकर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दिल्ली के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी संजीव शर्मा और प्रदीप चावला ने तेज शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 23 रन का योगदान दिया। दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। संजीव शर्मा 40 और पूर्व रणजी खिलाड़ी सुरेश कोहली ने 25 रन बनाए। जेएंडके से नासिर ने 3 विकेट लिए, जबकि सुनील जल्ला और सुशील धर ने 1-1 विकेट झटका।
जेएंडके की शुरुआत बेहद खराब रही और 15 रन पर दो खिलाड़ी आउट हो गए। सुनील शर्मा और सलीम खान ने गगनचुंबी शॉट्स लगाकर गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। एक समय 30 गेंद में 37 रन की जरूरत थी, लेकिन सुरेश कोहली ने 4 महत्वपूर्ण विकेट लेकर जेएंडके को 120 रन पर रोक फाइनल का टिकट कटाया। सुनील शर्मा ने 32 और सलीम ने 33 रन बनाए। संजीव सैनी, अरुण, दिनेश और कपिल मेहता ने 1-1 विकेट साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ दिल्ली चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए हरियाणा वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का आयोजन स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी फरीदाबाद हरियाणा में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें