फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय के पास बेहोशी की हालत में मिले युवक-युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के पिछले गेट के पास वीरवार को युवक और युवती संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। दोनों की हालत गंभीर थी और मुंह से झाग निकल रही थी। राहगीरों उन्हें तुरंत जीएमसी अस्पताल ले गए जहां उपचार चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
विज्ञापन

दोनों की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच लग रही है और सुरंसिर और मानसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मेटाडोर में बैठे थे। बाद में जम्मू विश्वविद्यालय के पिछले गेट पर उतरने के बाद सड़क किनारे पड़े रहे। राहगीरों की नजर उन पर पड़ी। लोगों का कहना है कि दोनों की हालत खराब थी। शुरुआत में लगा कि शायद उन्हें डीहाइड्रेशन हुआ है लेकिन हालत गंभीर होने पर तुरंत निजी वाहन के जरिये जीएमसी पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिवार को जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें