फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा में धूमधाम से मनाया गया वर्षगांठ का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। देश की तरह जिला डोडा में भी श्री राम जन्मभूमि शिलान्यास और अनुच्छेद 370, 35ए हटाने की पहली वर्षगांठ का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने ध्वजारोहण और हवन कर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यालय में डोडा के पूर्व विधायक एवं मंत्री शक्ति राज परिहार ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डोडा के पूर्व मंडल प्रधान मास्टर मुंशी राम, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रधान रवींद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुभाष आदि मौजूद रहे। शक्ति राज परिहार ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का दिन है। क्योंकि आज ही के दिन पिछले वर्ष हमें अनुच्छेद 370 तथा 35ए की जंजीरो से मुक्ति मिली थी। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से हमें जो भी निर्देश दिए गए थे। उसके तहत आज सभी जिला, पंचायत, व ब्लाक स्तर पर सामाजिक बनाए रखने का पालन करते हुए इस शुभ दिन को मनाया गया है।
डोडा के मरमत, बागवा व कोटी समेत सभी ब्लाकों में युवाओं ने ध्वजारोहण कर जश्न मनाया है। हालांकि प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें