भद्रवाह। जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की समाप्ति की पहली वर्षगांठ पर उपजिला भद्रवाह में दिनभर कर्फ्यू जैसी पाबंदिया लागू रहीं। जिसके चलते सुबह से ही उपजिला की सभी सड़कों, बाजारों की गलियों व शहर के सभी रास्तों पर कंटीले तार लगाकर नाकेबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना के जवान भी पुरी तरह से मुस्तैद दिखे। इस बीच सभी प्रकार के सार्वजनिक अथवा निजी परिवहन पर रोक रही, बैंक भी बंद रहे। अन्य सभी दुकानों सहित दवाईयों की दुकानों को भी खोलने की अनुमति नहीं दी गई। एडीसी भद्रवाह राकेश कुमार ने कहा कि बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार के बाद सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के फैलने की आशंकाओं को देखते हुए प्रतिबंध लगाए हैं। लोग प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं और किसी ने भी इनका उल्लंघन करने की कोशिश नहीं की है।