जोधामल पब्लिक स्कूल लगातार तीसरी बार देश के बेहतरीन स्कूलों की श्रेणी में प्रथम रहा है। एजूकेशन वर्ल्ड मैगजीन की ओर से हाल में प्रकाशित की गई देश के बेहतर स्कूलों की सूची में जोधामल को पहला स्थान मिला है। स्कूल ने 2017-18 वर्ष के लिए कुल 1163 अंक प्राप्त किए हैं।
14 विभिन्न मानकों के लिए 41 अंक मिले। देश के 1.4 मिलियन स्कूलों में से जोधामल ने यह उपलब्धि हासिल की है। इसका श्रेय नंदन कुथीआला और आरती कुथीआला ने इसके लिए स्कूल स्टाफ, छात्र और परिजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि इस सर्वे में देश के सभी बड़े स्कूलों ने भाग लिया था। प्रधानाचार्य त्रिलोक सिंह ने सभी को इस मौके पर बधाई दी है।