फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रोजगार मेले में युवाओं ने दिखाई अपनी उम्मीदें और उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर से संबंधित लोगों के फोटो ट्रैक पर अपलोड हैं
विज्ञापन


- नौकरी और उद्यमिता के अवसरों ने बढ़ाया आत्मविश्वास



अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। शहर के कन्वेंशन सेंटर में शनिवार के उत्साह का माहौल नजर आया। हर तरफ युवा रोजगार के अवसरों की जानकारी लेने, आवेदन भरने और मार्गदर्शन पाने में व्यस्त थे। मेले में भीड़ यह दर्शा रही थी कि यह सिर्फ नौकरी पाने का मौका नहीं बल्कि अपने सपनों को आकार देने का मंच भी है।



भविष्य को लेकर मिल आशा और प्रेरणा

बिशनाह के सुशील संधू, जो अखनूर रोड स्थित आईटीआई में पढ़ते हैं, मेले में काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्हें मेले से 20 से 25 हजार तक की नौकरी की उम्मीद है। सुशील ने कहा कि मेले में आने से उन्हें अपने कौशल दिखाने का मौका मिला और विभिन्न कंपनियों से सीधे बातचीत करने का अनुभव हासिल हुआ। रामबन के पोगल के विक्रम सिंह बाली भी रोजगार की तलाश में मेले में आए। उन्होंने कहा कि मेले में सही जानकारी और मार्गदर्शन मिलने से उन्हें अपने भविष्य को लेकर आशा और प्रेरणा मिली। दोनों युवा कार्यक्रम से बहुत खुश दिखे और उत्साह के साथ भविष्य की योजना बनाने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यवसाय से लिए मिली मदद तो पुरस्कार ने बढ़ाई उम्मीदें

महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा कशिश शर्मा ने मेले से नौकरी की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। कशिश ने निबंध प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार भी जीता, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। बिशनाह निवासी रिशु शर्मा, जो बीकॉम के छात्र हैं, ने बताया कि मिशन युवा के तहत व्यापार के लिए उन्हें लोन मिल गया है। अब वह अपनी किराने की दुकान खोलने की योजना बना रहे हैं। रिशु ने कहा कि इस तरह के अवसर मिलने से युवाओं में नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा होता है और वे अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें