फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा मामले पर जम्मू विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने निकाला जुलूस

Mon, 06 Jan 2020 07:22 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में आंबेडकर स्टडी सर्कल के बैनर तले विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली में हुई हिंसा की घटना को लेकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा और पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर पैदल मार्च किया। जिसके बाद उन्होंने जेयू के मुख्य द्वार से होते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने पोस्टर पर कम्यूनिस्टों द्वारा जेएनयू में अघोषित आपातकाल, कम्यूनिस्ट अटैक जेएनयू आदि लिखा था। इस दौरान उन्होंने भारत माता की जय, वामपथिंयों होश में आओ जैसे नारे भी लगाए। विद्यार्थियों ने कहा कि घटना निंदनीय है। जेएनयू के विद्यार्थियों और शिक्षकों पर हमला करने वालों की पहचान कर कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।

जेयू कैंपस के भीतर लगा जाम
विद्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान जेयू में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान जेयू कैंपस के अंदर करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।
 

विज्ञापन

कैंपस से बाहर आकर विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार से निकलकर सड़क पर भी प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सड़क के बीचोंबीच बैठकर दोनों तरफ से सड़क जाम कर दी। जिस कारण सड़क पर जाम लग गया।

बिक्रम चौक से लेकर पुलिस ऑडिटोरियम के चौक तक दो तरफा लंबा जाम लगा रहा। जाम के दौरान चालक वाहनों और विद्यार्थियों के बीच कई बार कहा सुनी भी हुई। अन्य लोगों व विद्यार्थियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें