जम्मू। जेके एसएसबी की परीक्षाओं को लेकर डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में शनिवार को आयोजित की जाने वाली बैठक स्थगित हुई। इसमें शहर के कॉलेजों के प्रिसिंपल शामिल नहीं हुए हैं। इसका प्रमुख कारण एक अक्टूबर को जम्मू विश्वविद्यालय ने जेके सेट की परीक्षा है। इसके लिए शहर के कॉलेजों में परीक्षा केंद्र पहले से बुक हुए हैं। कॉलेजों के प्राचार्यों के अनुसार उन्हें पहले से ही जेके सेट की परीक्षा लेने का निर्देश मिल चुका है। तभी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बताया है कि जेके एसएसबी से संबंधित परीक्षाओं के लिए वे बैठक में शामिल नहीं होंगे। चुंकि एक तारीख पर दो विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं का एक ही केंद्रों में आयोजन करना संभव नहीं है। संवाद
जम्मू यूनिवर्सिटी कनेक्ट के तहत युवाओं के कौशल को बढ़ावा देगा आईआईएम
जम्मू। आईआईएम जम्मू यूनिवर्सिटी कनेक्ट के तहत युवाओं के कौशल को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान और नवाचार प्रणाली (आरआईएस) का गठन करेगा। यूनिवर्सिटी कनेक्ट का उद्देश्य वैश्विक आर्थिक पर व्यावहारिक चर्चा को बढ़ावा देना है। संस्थान वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग के रूप में भी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यूनिवर्सिटी कनेक्ट सत्र की शुरुआत आधिकारिक वीडियो के माध्यम से होगी। इसमें राष्ट्रपति ऑनलाइन मोड से प्रतिभागियों को संबोधित करेंगी। प्रतियोगिताओं को लिए विविध विशेषज्ञों का पैनल बनाया गया है जिसमें एम्स के निदेशक प्रो. शक्ति कुमार गुप्ता, क्लस्टर विवि के वीसी प्रोफेसर बेचन लाल समेत अन्य शामिल होंगे। संवाद