फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गारंटी नहीं मिलेगी, बेगुनाहों को जल्द रिहा करे प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। युवा राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए शनिवार को युवा राजपूत सभा के महासचिव विक्रम सिंह के नेतृत्व में बक्शी नगर, कच्छी छावनी, परेड, बौड़ी, बरनाई, मुट्ठी, कोटभलवाल और कनाल रोड समेत अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किए गए। इसके अलावा बनतलाब स्थित सभा कार्यालय में पत्रकारवार्ता हुई। विक्रम सिंह ने एडीजीपी के बयान पर कहा कि गारंटी कोई नहीं देगा। सभा ने लोगों के हित की आवाज उठाई है, वे बेगुनाह थे। उन्हें बिना किसी प्राथमिकी के जल्द रिहा किया जाए। किसी ने कोई उपद्रव नहीं किया।
विज्ञापन

वहीं, अप्रिय घटना से बचाव के लिए शहरभर के चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। माहौल को शांत रखने के लिए सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, महिला पुलिस जवान डटे रहे। दोपहर दो बजे प्रदर्शन के कारण तवी पुल पर जाम लग गया। बिक्रम चौक और डोगरा चौक से वाहनों को डायवर्ट किया। पुराने शहर में रैली के दौरान मोती बाजार, पुरानी मंडी और अन्य जगहों में यातायात एक तरफ चला। यानी हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन हुए। कुंजवानी, डिग्याना, सतवारी, ज्यूल चौक, महेशपुरा चौक, गांधी नगर, पनामा चौक सहित अन्य चौकों पर सुरक्षा कड़ी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें