फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेएसएसबी: चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा की कटऑफ सूची जारी, दस्तावेज जांच के बाद उम्मीदवारों की होगी नियुक्ति

Tue, 29 Jun 2021 09:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सबसे ज्यादा पुलवामा तो सबसे कम बारामूला में रहा कटऑफ।
 
विज्ञापन
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने चतुर्थ श्रेणी लिखित परीक्षा की जिलावार कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इसमेें सामान्य वर्ग में सबसे ज्यादा कटऑफ पुलवामा जिले में 55.20, जबकि सबसे कम बारामूला 49.08 फीसदी रहा है। डिविजन स्तर पर जम्मू संभाग का 47.56 और कश्मीर संभाग का 48.0 फीसदी कटऑफ रहा। 8575 पदों पर हुई लिखित भर्ती परीक्षा में तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


जम्मू संभाग के दस जिलों की बात करें तो डोडा में सामान्य वर्ग 49.99, एएसी 43.17, एसटी 39.30 और ईडब्ल्यूएस का 44.56 फीसदी कटऑफ रहा है। जम्मू जिले में सामान्य वर्ग 50.75, एससी 46.52, एसटी 439.29 और ईडब्ल्यूएस 44.56 फीसदी रहा। कठुआ में सामान्य वर्ग 49.99, एससी 42.85, एसटी 39.23 और ईडब्लयूएस का 45.36 फीसदी कटऑफ रहा है। एक्स सर्विसमैन को छोड़ अन्य सभी वर्ग में कटऑफ 35 फीसदी से ऊपर है।

यह भी पढ़ें- श्री अमरनाथ यात्रा: कश्मीर के ऐतिहासिक मंदिरों से पहुंचेगी अमरनाथ छड़ी मुबारक, 22 अगस्त को होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


जेकेएसएसबी ने उत्तीर्ण उम्मीदवारों की चयन सूची जारी कर दी है। अगले सप्ताह से बोर्ड दस्तावेज की जांच के लिए तिथि जारी कर सकता है। दस्तावेज की जांच के बाद उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा। यह लिखित भर्ती परीक्षा 27, 28 फरवरी और एक मार्च को प्रदेश भर में ली गई थी। बोर्ड ने 23 जुलाई को अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें