फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेआरटीसी: अब जम्मू-कश्मीर में ऑनलाइन भी होगी बस टिकट की बुकिंग, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Thu, 01 Jul 2021 10:03 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ऑनलाइन टिकट बुक करने के साथ बसों की समय-सारणी भी देख सकेंगे यात्री।
 
विज्ञापन
जेकेएसआरटीसी की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (जेकेआरटीसी) ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। उत्तराखंड रोडवेज की तर्ज पर ऑनलाइन सुविधा टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। जेकेआरटीसी, उत्तराखंड के साथ मिलकर इस पर काम कर रहा है।

विज्ञापन


जेकेआरटीसी प्रदेश में सस्ता और सुगम यात्रा करवाता है। बदलते समय को देखते हुए जेकेआरटीसी अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा को शुरू करने जा रहा है। इसमें यात्री अपने मोबाइल पर बस की टिकट और समय-सारणी देख सकेंगे। अब तक जेकेआरटीसी के पास ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था नहीं है।

यह भी पढ़ें- आतंकी हमला: अनंतनाग में पुलिस नाके पर आंतिकयों ने बरसाई गोलियां, एक जवान घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के समय यह जेकेआरटीसी और यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती है। यात्रियों को कई-कई घंटों लाइनों में खड़े रहकर टिकट बुक करना पड़ता है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था शुरू होने से अमरनाथ, वैष्णो देवी यात्रियों के साथ आम लोगों को भी सुविधा मिलेगी। जेकेआरटीसी के बेड़े में 500 के करीब बसें हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें