फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKP SI Exam Case: एसआई भर्ती में धांधली के पुलिस भी जुटा रही सबूत, कई लोगों से की पूछताछ

Thu, 16 Jun 2022 11:06 AM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू

सार

पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। उस लाइब्रेरी का रिकॉर्ड भी खंगाला है, जिसके सभी छात्रों के एसआई भर्ती सूची में नाम शामिल हैं। उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, जिनके नाम इस धांधली में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआई भर्ती में धांधली की पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। एसएसबी की ओर से भर्ती प्रक्रिया के दौरान सीआईडी को कुछ लोगों के बारे जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया था कि कुछ लोग एसएसबी के कार्यालय में आकर सारा दिन बैठे रहते हैं, लिहाजा इन पर नजर रखी जाए और इनके बारे जानकारी जुटाई जाए कि ये कौन लोग हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अखनूर क्षेत्र में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। उस लाइब्रेरी का रिकॉर्ड भी खंगाला है, जिसके सभी छात्रों के एसआई भर्ती सूची में नाम शामिल हैं। उन लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, जिनके नाम इस धांधली में सामने आ रहे हैं। कुछ अर्धसैनिक बलों के अफसरों के नाम भी सामने आए थे, जिनसे पूछताछ की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि जांच समिति ने पुलिस को कुछ सबूत जुटाने के लिए कहा है, ताकि शुरुआती जांच में मदद मिल सके। पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगाने वालों से भी पूछताछ की है। समिति को अगले दो से तीन दिन में जांच के कुछ जरूरत सबूत हासिल हो जाएंगे। हालांकि अभी इसे लेकर कोई खुलकर बात नहीं कर रहा।

पेपर लीक करने वाली एजेंसी रडार पर
जानकारी के अनुसार इस भर्ती में पेपर तैयार करने वाली एजेंसी भी रडार पर है। ऐसा शक है कि सारा खेल एजेंसी की मिलीभगत से हुआ है। यह पेपर प्रदेश से बाहर तैयार किया गया। जब वहां से पेपर आया तो इनकी पूरी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी जरूर हुई, लेकिन पेपर लीक हो गया। इस पर एजेंसी से भी जल्द पूछताछ हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें