फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने पुलिसकर्मी को सरेआम मारा थप्पड़

Mon, 06 Jun 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
अलगाववादी नेता और जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक ने शनिवार को सरेआम पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। शनिवार को श्रीनगर में यासीन मलिक अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सरकार द्वारा किए जमीन आवंटन के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


जब पुलिस प्रदर्शन रोकने  की कोशिश कर रही थी तभी मलिक के समर्थकों ने पुलिस वालों के साथ झगड़ा शुरु कर दिया और जब पुलिस ने रोकना चाहा तो यासीन मलिक समेत सभी समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

पुलिस की झड़प के दौरान यासीन मलिक ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने इसके बाद मलिक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। जिसके बाद मलिक के समर्थकों को प्रदर्शन खत्म करना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि  यासीन मलिक को शनिवार को उस समय हिरासत में लिया गया जब उन्होंने यहां उनके मैसूमा आवास पर छापे के दौरान स्थानीय पुलिस के एसओजी के खिलाफ विरोध रैली निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें