Jammu Kashmir School Board JKBOSE 12th Result 2022: जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा (समर जोन) के नतीजों में भी बेटियों ने बाजी मारी है। परीक्षा देने वाले कुल 70 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं, जिनमें लड़कियों का प्रतिशत 75 फीसदी जबकि 65 फीसदी लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। साइंस संकाय में पहली पोजीशन लेने वाले सात विद्यार्थियों में चार लड़कियां हैं। आर्ट्स में पांच में से चार लड़कियां हैं जबकि कॉमर्स में भी लड़की टॉपर है। बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र में इस बार 30 फीसदी छूट दी गई थी। उन्हें 70 प्रतिशत तक ही पेपर हल करना था।
साइंस के छात्र अपना मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक
पिछले वर्ष समर जोन में 79 फीसदी परिणाम रहा था, जिसमें 83 प्रतिशत छात्राएं और 76 प्रतिशत छात्र सफल रहे थे। इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 53939 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 37536 विद्यार्थी सफल रहे हैं। सांइस संकाय की मेरिट सूची में 99.6 प्रतिशत अंक के साथ सात विद्यार्थी पहले स्थान पर रहे हैं। इसमें गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज बख्शी नगर जम्मू के भार्गव गुप्ता सहित दीप्ति, मनप्रीत कौर, शिवम शर्मा, शिबीत रैना, सिमरन गुप्ता, तमन्ना गुप्ता शामिल हैं।
आर्ट के छात्र अपना मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक
कॉमर्स में 99.4 प्रतिशत अंक के साथ डोगरा हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर की वंशिका मिश्रा पहले स्थान पर रही हैं। आर्ट्स में 98.8 फीसदी अंक के साथ पांच विद्यार्थी पहले स्थान पर रहे हैं, जिसमें गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूली भारख रियासी की इशिका खजूरिया के अलावा अलग-अलग स्कूलों से जिया पठानिया, पलक महाजन, शशिका शर्मा, सन्नी कुमार शामिल हैं।
कॉमर्स के छात्र अपना मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक
होम साइंस में 87.6 फीसदी अंक के साथ गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी की ओजस्विनी पहले स्थान पर रही हैं। कोविड महामारी की पाबंदियों के बाद पहली बार बोर्ड परीक्षा के सभी पेपर ऑफलाइन हुए थे। पिछले वर्ष कोविड के कारण रद्द हुई परीक्षाओं का परिणाम नए फार्मूले के तहत जारी हुआ था।
होम साइंस के छात्र अपना मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक
सफल विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड चेयरमैन प्रो. वीणा पंडिता, उप-राज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग बीके सिंह, जेके बोर्ड सचिव मनीषा सरीन और स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू डॉ. रवि शंकर शर्मा ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। बताया कि जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jkbose.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यहां भेज सकते हैं शिकायत
परिणाम से संबंधित कोई आशंका हो तो बोर्ड को jssecrecy_jdjkbose.co.in पर लॉगइन कर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इसके अलावा छात्र 5676530 नंबर पर जेकेबोस 12 स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखकर मैसेज भेज कर अपना परिणाम भी पता कर सकते हैं।
बारहवीं कक्षा में सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई। मैं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका भी प्रशंसनीय है। - मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल