फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE Result class 11: जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 11वीं का रिजल्ट, 72% विद्यार्थी हुए पास

Sun, 14 Jul 2024 12:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को 11वीं कक्षा की वार्षिक नियमित परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। इसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
Result - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 11वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा खत्म होने के एक महीने 18 दिन बाद जारी परिणाम में 72 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं। इसमें 75 फीसदी लड़कियां जबकि 69 फीसदी लड़के शामिल हैं। कुल 123026 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 88396 सफल रहे हैं जबकि 31174 री-अपीयर हुए हैं।

विज्ञापन


हार्ड जोन में 11वीं कक्षा की परीक्षा 12 अप्रैल से 16 मई तक और साफ्ट जोन में 30 मार्च से 25 अप्रैल के बीच हुई थी। 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 332163 ने डिस्टिंक्शन हासिल की हैं जबकि 38998 ने फर्स्ट डिवीजन, 16400 ने सेकेंड डिवीजन और 797 ने थर्ड डिवीजन हासिल की है। परीक्षा सॉफ्ट और हार्ड जोन में कुल 1179 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। यह जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा यूनिफॉर्म अकादमिक कैलेंडर के तहत आयोजित की गई थी।

जेके बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) परीक्षित सिंह मन्हास ने सफल छात्रों को उनकी अगली शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन छात्रों को प्रोत्साहित किया जो इस बार उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं और उन्हें आगामी द्वि-वार्षिक परीक्षाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन


गणित में 94 फीसदी तो फिजिक्स में 90 फीसदी विद्यार्थी रहे सफल

विषय वार परिणाम की बात करें तो इंग्लिश में 84 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं जबकि हिंदी में 71 फीसदी, उर्दू में 82 फीसदी, जियोग्राफी में 85 फीसदी, एजुकेशन में 81 फीसदी, फिजिक्स में 90 फीसदी, केमिस्ट्री में 89 फीसदी, बॉयोलाजी में 92 फीसदी, गणित में 94 फीसदी, पॉलिटिकल साइंस में 82 फीसदी, इतिहास में 74 फीसदी, इकोनॉमिक्स में 73 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें