फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE 10th Result Out: जेकेबोएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित, 84% छात्र हुए पास

Wed, 14 Jan 2026 12:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

JKBOSE Class 10 Result 2026 Declared: जम्मू-कश्मीर बोर्ड (जेकेबोएसई) ने 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए, जिसमें कुल 94,000 से अधिक छात्रों में से 84% छात्र पास हुए।
विज्ञापन
JKBOSE 10th Result - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड (जेकेबोएसई ) ने बुधवार को कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए। बोर्ड के अनुसार इस बार कुल 94,000 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 84 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

विज्ञापन

 
कश्मीर डिविजन में 10वीं की वार्षिक परीक्षा तीन नवंबर से आयोजित की गई थी। कश्मीर के दस जिलों से कुल 68,804 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जबकि जम्मू डिविजन के आठ जिलों के विंटर जोन से 25,224 छात्र परीक्षा में बैठे।

बोर्ड ने बताया कि सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी गई हैं और अगले चरण की तैयारी के लिए उन्हें मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस परिणाम के साथ ही कई छात्र अब 11वीं कक्षा के लिए अपने भविष्य की दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें