फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE 12th Result: सरकारी स्कूलों के छात्रों ने भी किया कमाल, क्या कहते हैं इस साल के आंकड़े; यहां पढ़ें

Thu, 23 Apr 2026 11:22 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कॉमर्स में 91 प्रतिशत लड़कियां और 88 प्रतिशत लड़के सफल हुए। साइंस में लड़के और लड़कियां दोनों 93 फीसदी के साथ बराबरी पर रहे। कई सरकारी स्कूलों के छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। जानकारों का कहना है कि पहली बार इतनी संख्या में सरकारी स्कूल मेरिट सूची में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
JKBOSE रिजल्ट 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने बुधवार को समर जोन की 12वीं वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार कुल 89.80 प्रतिशत छात्र सफल रहे। खास बात यह रही कि आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में बेटियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। साथ ही मेरिट सूची में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली है।

विज्ञापन
Trending Videos

बोर्ड के अनुसार, इस वर्ष 39,309 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 35,299 छात्र पास हुए। कुल 20,011 छात्रों ने डिस्टिंक्शन हासिल की है। यानी हर दो में से एक छात्र ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 13,260 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए। 3,891 छात्रों को पुनः परीक्षा देनी होगी। मात्र 119 छात्र असफल रहे। परीक्षा में बेटियों का प्रदर्शन एक बार फिर उल्लेखनीय रहा। आर्ट्स में 92 प्रतिशत लड़कियां पास हुई जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 90 ही रहा। 

कॉमर्स में 91 प्रतिशत लड़कियां और 88 प्रतिशत लड़के सफल हुए। साइंस में लड़के और लड़कियां दोनों 93 फीसदी के साथ बराबरी पर रहे। कई सरकारी स्कूलों के छात्रों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है। जानकारों का कहना है कि पहली बार इतनी संख्या में सरकारी स्कूल मेरिट सूची में शामिल हुए हैं। जम्मू के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, गांधीनगर के छात्र ने आर्ट्स में टॉप किया। गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, रिहाड़ी कॉलोनी की 13 छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाया। कैनाल रोड और मुबारक मंडी स्थित सरकारी स्कूलों की छात्राएं भी मेरिट में शामिल रहीं। 

साइंस स्ट्रीम में 95 फीसदी से ज्यादा पास, कॉमर्स में इकनॉमिक्स ने डाला फर्क, आर्ट्स का प्रदर्शन संतुलित
विषयवार प्रदर्शन में साइंस स्ट्रीम सबसे आगे रही, जहां फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स में 95 प्रतिशत से अधिक छात्र पास हुए। कॉमर्स में अकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडीज का प्रदर्शन मजबूत रहा, लेकिन इकनॉमिक्स में 88 प्रतिशत पास प्रतिशत ने कुल परिणाम को थोड़ा प्रभावित किया। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम का प्रदर्शन संतुलित रहा, जहां हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, हिंदी और उर्दू जैसे विषयों में 90 से 95 प्रतिशत के बीच परिणाम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आर्ट्स व कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर जम्मू से, साइंस की उधमपुर से
टॉपर्स की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में उधमपुर के हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की आयुषी शर्मा ने 500 में से 497 अंक (99.4%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। कॉमर्स में जम्मू के एसपी हायर सेकेंडरी स्कूल के मानिक डोगरा ने भी 497 अंक लेकर 99.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया। आर्ट्स स्ट्रीम में गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, गांधीनगर के प्रिंस प्रभात सिंह और शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, जीवन नगर के रुद्रांश राजपूत ने 495 अंक (99%) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें