फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE Class 12 Result : 12वीं के नतीजों में इस बार भी बेटियों का दबदबा बरकरार, सभी संकायों में शीर्ष पर

Fri, 07 Jun 2024 11:18 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में इस बार 12वीं के रिजल्ट में नौ फीसदी सुधार के साथ बेटियों ने फिर बाजी मार ली है। सभी चार संकाय साइंस, कॉमर्स, होम साइंस और आर्ट्स में लड़कियां टॉपर हैं और ये सभी कश्मीर संभाग से हैं। 
विज्ञापन
रिजल्ट के बाद खुशी मनाते हुए छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार रिजल्ट में नौ फीसदी सुधार के साथ बेटियों ने फिर बाजी मार ली है। सभी चार संकाय साइंस, कॉमर्स, होम साइंस और आर्ट्स में लड़कियां टॉपर हैं और ये सभी कश्मीर संभाग से हैं। इनमें कामर्स की टॉपर अनुशाह गुल और वफा फिरोज ने सबसे ज्यादा 99.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


इस बार कुल 93340 विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें 74 फीसदी यानी 69385 सफल रहे हैं। 77 फीसदी छात्राएं, जबकि 72 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 2023 में 65 फीसदी परिणाम रहा था, जिसके मुकाबले इस बार नौ फीसदी सुधार हुआ है। एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद यह दूसरा मौका है जब जम्मू व कश्मीर संभाग का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। विज्ञान संकाय में सबसे ज्यादा 100 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। आर्ट्स में 67 विद्यार्थी, कॉमर्स में 32 विद्यार्थी, जबकि होम साइंस संकाय में 10 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया है।

विज्ञापन

लगातार दूसरी बार सभी संकाय में टॉपर कश्मीर संभाग के

लगातार दूसरे वर्ष सभी संकाय के टॉपर कश्मीर संभाग से हैं। एक बार फिर जम्मू संभाग टॉपर देने में पिछड़ गया है। विज्ञान संकाय में राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नवहट (श्रीनगर) की अदीबा ने 98.8 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। आर्ट्स में श्रीनगर के राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कोठीबाग की बसना शाह ने 99 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। 

कॉमर्स संकाय में 99.6 फीसदी अंकों के साथ दो टॉपर अनुशाह गुल और वफा फिरोज कदल हैं और दोनों छात्राएं ग्रीन वैली एजुकेशन इंस्टीट्यूट इलाहीबाग की हैं। होम साइंस में राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बारामुला की आइनैन नियाजी ने 98.8 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सॉफ्ट जोन में परीक्षा छह से 30 मार्च तक आयोजित की थी। जबकि हार्ड जोन में परीक्षा आठ अप्रैल से नौ मई तक हुई।

पिछले साल से इस बार साइंस टॉपर के अंक कम

2023 में 1,27,636 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें 82,440 सफल रहे थे। कुल परिणाम 65 फीसदी रहा था। इस बार 93340 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इनमें 69385 सफल रहे। कुल परिणाम 74 फीसदी रहा। 2023 में साइंस टॉपर के अंक 99.2 फीसदी थे। आर्ट्स टॉपर के 99 फीसदी, कामर्स टॉपर के 98.2 फीसदी अंक थे। इस बार साइंस टॉपर के अंक 98.8 फीसदी, आर्ट्स टॉपर के 99, जबकि कामर्स टॉपर के 99.6 फीसदी अंक हैं। यानी इस बार साइंस और काॅमर्स टॉपर के अंकों में कमी आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें