फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKBOSE 10th Result 2022: जम्मू डिवीजन के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, ऐसे देखे परिणाम

Thu, 14 Jul 2022 02:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

JKBOSE 10th Class Result Declared: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की ओर से जम्मू संभाग समर जोन की कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
JKBOSE 10th Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JKBOSE 10th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की ओर से समर जोन की कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। 10वीं की परीक्षा का आयोजन 29 मार्च से 16 अप्रैल 2022 तक किया गया था। परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक बेवसाइट www.jkbose.nic.in और www.indiaresults.com पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


कोरोना के बीच हुई ऑफलाइन परीक्षा में 53628 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 43123 पास हो गए हैं, जिसमें 30011 छात्र और 23617 छात्राएं शामिल हैं। नतीजों का कुल पास प्रतिशत 80.41% है, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। 10वीं की परीक्षा में 83.65 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं, जबकि 78.01 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

इनमें 5104 विद्यार्थियों ने A1 ग्रेड, 8727 छात्रों ने A2 ग्रेड, 10067 को B1 ग्रेड, 10563 छात्रों ने B2 ग्रेड प्राप्त किया है, जबकि 7365 छात्रों ने C1 ग्रेड, 1288 छात्रों ने C2 ग्रेड और 9 छात्रों ने D ग्रेड प्राप्त किया है।
विज्ञापन


स्कूल बोर्ड की अध्यक्ष ने पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, यह जानकर खुशी हो रही है कि 80.41% छात्रों ने इस परीक्षा को कोरोना द्वारा उत्पन्न विभिन्न चुनौतियों के लिए उत्तीर्ण किया है। लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

JKBOSE 10th Result 2022- ऐसे करें रिजल्ट चेक
  • जम्मू-कश्मीर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www. jkbose.ac.in पर विजिट करें.
  • या यहां क्लिक करें https://jkbose.nic.in/results/jkboseresultx.aspx
  • इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें और कक्षा चुनें
  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • जेकेबीओएसई 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • रिजल्ट चेक करके प्रिंट भी ले सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें