फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में रोके गए घाटी जाने वाले ट्रक, खराब मौसम के कारण केवल टैंकरों को जाने की अनुमति मिली

Wed, 03 May 2023 05:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर

सार

मौसम के खराब होने के साथ ही राजमार्ग पर वाहनों कीआवाजाही भी प्रभावित हो रही है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है और पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर दिन मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के कारण बुधवार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। छोटे यात्री वाहनों को दोनों तरफ चलने की अनुमति दी गई। ट्रकों को उधमपुर से घाटी की तरफ नहीं जाने दिया गया। सुबह के समय टैंकर और जरूरत का सामान ले जाने वाले ट्रकों को ही चलने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन


इसके रामबन के कई हिस्सों में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। मौसम के खराब होने के साथ ही राजमार्ग पर वाहनों कीआवाजाही भी प्रभावित हो रही है। पिछले कुछ दिनों से हर रोज राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन रही है और पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर दिन मशक्कत करनी पड़ रही है।

बुधवार को सुबह के समय छोटे यात्री वाहनों को दोनों तरफ चलने की अनुमति दी गई थी। सुबह के समय टैंकर, फल, सब्जी व अन्य जरूरत का सामान ले जाने वाले ट्रकों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई। लेकिन बाकी के सभी ट्रक उधमपुर में रोक कर रखे गए।
विज्ञापन


ट्रक चालक दिन भर आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। रोके जाने पर चालकों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, मांड, गरनई, टिकरी में पुलिस ने ट्रकों को रोक कर रखा था।

चालकों को शौचालय व पीने की पानी की सुविधा नहीं मिलने पर बहुत अधिक परेशान होना पड़ा। इसके साथ कुछ ट्रकों को ऐसे स्थानों पर खड़ा किया था, जहां कोई ढाबा या फिर टी स्टाल भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें