उधमपुर हमले में शामिल आतंकियों की सहायता करने वाला ट्रक मालिक सह कंडक्टर मंगलवार को कुलगाम पुलिस के हत्थे चढ़ा। एनआईए ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम रखा था।
पक ड़ा गया सब्जार अहमद भट उर्फ साहबा (28 वर्ष) है। वह कुलगाम के कोईमुह का रहने वाला है। ज्ञात हो कि उधमपुर हमले में नावेद को घटनास्थल तक पहुंचाने वाले दो ट्रक ड्राइवरों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सब्जार ने उधमपुर हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को दक्षिणी कश्मीर से वहां तक पहुंचाया था और उन्हें अन्य सहायता भी प्रदान की थी।