फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन गर्भपात कराने वाले अस्पताल पर लगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह के गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में गंभीरता दिखाते हए स्वास्थ्य निदेशालय ने कार्रवाई करते जेके मेडिसिटी में कामकाज बंद करवा दिया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशालय की तीन सदस्यीय टीम ने छन्नी रामा नरवाल बाईपास जम्मू में स्थित जेके मेडिसिटी का दौरा कर नर्सिंग होम को सीज नहीं कर अस्पताल प्रबंधन को काम काज ठप रखने के निर्देश जारी किए हैं।

नर्सिंग होम में अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण गर्भवती महिला के पेट में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत के मामले में गंभीरता दिखाते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने नर्सिंग होम का लाइसेंस निलंबित कर दिया है लेकिन इस पर ताला लगाने की तरफ फिलहाल कोई कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशालय की टीम ने मौके पर पहुंच कर नर्सिंग होम प्रबंधन को कामकाज ठप करने और मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं करने के कड़े निर्देश जारी किए।

तीमारदारों ने शिफ्ट किए मरीज

नर्सिंग होम को सीज करने की खबर सुनने के बाद वहां दाखिल मरीजों के तीमारदारों में भी आज काफी अफरा-तफरी देखी गई। हर कोई अपने स्तर पर अपने-अपने मरीजों को शिफ्ट करवाने और करने में व्यस्त नजर आया।

कई मरीजों को यहां से आगे के इलाज के लिये तीमारदार चंडीगढ़ ले गए तो कई को जीएमसी ले जाया गया।

एक मरीज के परिजन पवन ने अपनी परेशानी को बांटते हुये कहा, जैसे ही हमे पता चला कि आज नर्सिंग होम को ताला लगा दिया जाएगा हमने फैसला कर लिया कि हमे अपने मरीज को यहां से जीएमसी लेकर चले जाएंगे।
विज्ञापन

'अस्पताल पर झूठे आरोप लगाए'

स्वास्थ्य निदेशालय ने कार्रवाई करने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था। इसमें सरवाल अस्पताल के अधीक्षक रविंद्र खजूरिया, स्कीमस के उपनिदेशक डा. वेद प्रकाश गुप्ता और जम्मू के चीफ मेडिकल अफसर डा. अरविंद रैना शामिल हैं।

इस मौके पर डा. वीपी गुप्ता ने कहा कि हमने जेके मेडिसिटी का दौरा कर वहां कामकाज बंद करवा दिया है और नर्सिंग होम प्रबंधन को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वो मरीजों के रजिस्ट्रेशन के काम को बंद रखे।

वहीं, जेके मेडिसिटी के वरिष्ठ डाक्टर और प्रवक्ता डा. गुरमीत सिंह ने इस सारे मामले को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि गर्भवती महिला के शिशु की हालत पहले से ही खराब थी और उसे ड्रिप ही लगाई गई थी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें