फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके नेताओं ने विप में कितने सवाल पूछे

विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद का 18 मार्च से जारी बजट सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। सत्र के दौरान विधान परिषद सदस्यों के कुल 379 प्रश्नों में से 356 सवालों को सदस्यों ने उठाया। 59 ध्यान आकर्षण प्रस्तावों में से 34 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। 13 निजी सदस्य प्रस्ताव, छह सरकारी बिल, पांच निजी प्रस्ताव भी कार्यवाही के दौरान पेश हुए।
विज्ञापन


विधान परिषद में उठाए गए सवालों में से 223 स्टारर और 156 अनस्टारर सवाल शामिल थे। कार्यकारी चेयरमैन जहांगीर हुसेन मीर ने मौजूदा सत्र के समाप्त होने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को यह जानकारी दी। मीर ने कहा कि सदन की कार्यवाही को बेहतर तरीके से चलाने में सत्तापक्ष और विपक्ष के अलावा सचिवालय स्टाफ, अधिकारियों, मीडिया और जम्मू कश्मीर पुलिस की सुरक्षा विंग का पूरा योगदान मिला है।

उन्होंने विधान परिषद के सभी सदस्यों का नाम लेकर सत्र में उनकी भूमिका को भी सराहा। इससे पूर्व विधान परिषद सदस्यों में डा. बशीर अहमद वीरी, विबोध गुप्ता, गुलाम नबी मोंगा, धर्मवीर सिंह ओबराय, जुगल किशोर, सैफुद्दीन भट्ट, फिरदोस अहमद टाक, सुरेंद्र चौधरी, कैसर जमशेद लोन, सोफी यूसुफ ने सत्र के दौरान के अपने अनुभवों पर अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व चेयरमैन अमृत मल्होत्रा और कार्यकारी चेयरमैन जहांगीर हुसेन मीर की ओर से कार्यवाही को बेहतर तरीके से चलाने के लिए भूमिका को सराहा। उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की ओर से सदन की कार्यवाही को लोगों तक निष्पक्ष तरीके से ले जाने की भूमिका की भी सराहना की।

विप के मनोनीत आठ सदस्यों ने शपथ ली

विधान परिषद के लिए मनोनीत आठ सदस्यों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण कर ली और शुक्रवार को विधान परिषद की कार्यवाही में भी हिस्सा लिया। कार्यकारी चेयरमैन जहांगीर हुसेन मीर ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। नए सदस्यों में पीडीपी और भाजपा के चार-चार एमएलसी शामिल हैं। इनमें भाजपा के अशोक खजूरिया, रमेश अरोड़ा, सुरेंद्र मोहन अंबरदार और अजातशत्रु सिंह शामिल हैं।

पीडीपी की ओर से जफर इकबाल मन्हास, विक्रमादित्य सिंह, सैफुदीन भट्ट और मोहम्मद खुर्शीद आलम ने शपथ ग्रहण की।  मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौजूदगी में सदन में सदस्योंने शपथ ग्रहण की। पीडीपी के जफर इकबाल मन्हास ने उर्दू और भाजपा के सुरेंद्र मोहन अंबरदार ने कश्मीरी भाषा में शपथ ग्रहण की।

अन्य मनोनीत सदस्यों ने अंग्रेजी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद भाजपा के सदस्य अशोक खजूरिया, रमेश अरोड़ा, सुरेंद्र अंबरदार और अजातशत्रु सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के तहत जन समस्याओं का हल करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा सदन की मर्यादा के तहत कार्र्य हो इसका भी खास तौर पर ध्यान रखेंगे।

ऐसे ही पीडीपी सदस्यों जफर इकबाल मन्हास, विक्रमादित्य सिंह, सैफुदीन भट्ट और मोहम्मद खुर्शीद आलम ने भी कहा कि वह कोशिश करेंगे कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी हैं उस पर वह खरा उतरें। 34 सदस्यीय सदन में पीडीपी भाजपा गठबंधन सदस्यों की संख्या अब बीस हो गई है, जबकि विपक्ष की संख्या 14 रह गई है।
विज्ञापन

विप के चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन को चुनाव कल

विधान परिषद के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव 12 अप्रैल को होगा। सत्ताधारी गठबंधन पीडीपी से चेयरमैन और भाजपा से डिप्टी चेयरमैन का चुना जाना लगभग तय है। कार्यकारी चेयरमैन जहांगीर हुसेन मीर का कहना है कि 12 अप्रैल को सदन के स्थायी चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन पदों के लिए चुनाव होगा।

पीडीपी और भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा में भाजपा को स्पीकर पद दिया गया है। ऐसे में विधान परिषद में चेयरमैन का पद पीडीपी को मिलना तय है।

डिप्टी चेयरमैन भाजपा से होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडीपी की तरफ से चेयरमैन पद के लिए जफर इकबाल मन्हास, विक्रमादित्य सिंह और हाजी अनायत अली का नाम आगे चल रहा है, जबकि भाजपा में डिप्टी चेयरमैन पद के लिए अशोक खजूरिया और रमेश अरोड़ा का नाम आगे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें