फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा की मर्जी के खिलाफ प्रस्ताव पारित

Mon, 30 Mar 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद में सरकार की न के बावजूद विपक्षी सदस्य नेशनल कांफ्रेंस के कैसर जमशेद लोन का एनएचपीसी से सभी पनबिजली परियोजनाएं वापस लेने का प्रस्ताव मंजूर हो गया। प्रस्ताव पर वोटिंग में नेकां-कांग्रेस के बारह सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में और सदन में मौजूद पीडीपी-भाजपा के आठ सदस्यों ने प्रस्ताव के विरोध में हाथ खड़े किए।
विज्ञापन


वोटिंग में विपक्षी सदस्य के प्रस्ताव के पारित होने से सरकार को किरकिरी का सामना करना पड़ा। नेकां सदस्य कैसर जमशेद लोन ने निजी सदस्य प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि रियासत में एनएचपीसी की सभी परियोजनाओं को राज्य सरकार वापस ले।

सरकार की तरफ से ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान ने कहा कि एनएचपीसी को नेकां के सत्ता में रहने के समय पनबिजली परियोजनाएं तोहफे में दी गई हैं। सेल डीड को रियासत अपनी मर्जी से खत्म नहीं कर सकती। कोशिश की जा रही है कि एनएचपीसी से समझौता कर कुछ पन बिजली परियोजनाओं को वापस लिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिशों को ध्यान में रखते हुए नेकां सदस्य को निजी सदस्य प्रस्ताव को वापस ले लेना चाहिए, लेकिन नेकां सदस्य ने प्रस्ताव वापस लेने से मना कर दिया। इसको देखते हुए वाइस चेयरमैन ने वोटिंग करवाई।

इसमें विपक्ष के समर्थन में नेकां और कांग्रेस के 12 सदस्यों ने हाथ खड़े किए, जबकि सत्तापक्ष पीडीपी-भाजपा के पक्ष में आठ सदस्यों ने ही हाथ खड़े किए और विपक्षी सदस्य का निजी सदस्य प्रस्ताव पारित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें